भिवानी के बच्चें जिद, जुनून और हुनर के दम पर अपनी स्किल को बढ़ाते हुए राज्य स्तर पर भी पहचान बना चुके हैं। जवाहर लाल नेहरू ने अपने भाषण में बच्चों के लिए कहा था कि आज के बच्चे कल के भविष्य का निर्माण करते हैं। ये कहावत कहीं ना कहीं सच होती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि जिला भिवानी के नन्हें सितारों ने अपनी जिद, जुनून और हुनर के बल बूते विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। जिसमें से शिक्षा, खेल, कला में बच्चों ने कई पदक हासिल किए हैं। जिसमें से जिले की बेटी कोमल शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर पर दसवीं कक्षा के परिणाम में द्वितीय स्थान हासिल किया।