फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में दुकान का शटर तोड़ आठ लाख रुपये के नोटों के हार चोरी

शहर के घंटाघर क्षेत्र स्थित एक दुकान के ताले चटकाकर चोर करीब आठ लाख रुपये कीमत के नोटों के हार पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात का पता सोमवार को चला। जिसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम बुलाई। इसके बाद इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि उसकी घंटाघर चौक पर श्याम दी हट्टी नाम से दुकान है। रविवार रात को चोरों ने उसकी दुकान के ताले चटकाकर नोटों की माला चोरी कर ली। उसने बताया कि चोर करीब छह से आठ लाख कीमत की नोटों की माला दुकान से चोरी कर लले गए। वहीं चाेरों ने दुकान के अंदर से अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर डाला। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें