भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उपायुक्त महावीर कौशिक सहित अनेक अधिकारी शामिल हुए वहीं स्कूली बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर गीता के संदेश से जुड़ी अनेक मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में जिले भर से स्कूली बच्चों ने भी शिरकत की।