फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में डीएपी के लिए भटक रहे किसान, दोपहर से पहले केंद्र पर खत्म हो गया खाद का स्टॉक

रबी सीजन की फसल बिजाई के साथ ही किसानों की खाद को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। किसान इस समय सरसों की बिजाई में जुटे हैं, जबकि गेहूं का बुआरा अभी बाकी है। ऐसे में अधिकृत केंद्रों पर पहुंचे किसानों को खाद नहीं मिल रही है। वीरवार को नई अनाज मंडी स्थित इफ्को के खाद बिक्री केंद्र पर दोपहर से पहले ही खाद का स्टॉक खत्म हो गया। जिसके बाद यहां गेट पर ताला जड़ दिया वहीं किसान भी बाहर दिनभर खाद के लिए भटकते रहे। केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों का कहना है कि वे तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। सरसों की फसल में पानी लगा चुके हैं, दस दिन बाद खाद नहीं डाली तो फसल सूख जाएगी। ऐसे में किसानों के लिए इस समय डीएपी मिलना बेहद जरूरी हो गया है। जो किसान गेहूं की बिजाई करने की तैयारी में हैं वे भी खाद लेने केंद्र तक आ रहे हैं। किसानों का दर्द उन्हीं की जुबानी बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें