शिक्षिका मनीषा मौत मामले में मंगलवार शाम पांच बजे गांव ढाणी लक्ष्मण की पंचायत में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। उन्होंने पंचायत में मौजूद ग्रामीणों व मनीषा के परिजनों को विश्वास दिलाया कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आंदोलन को जीतने के लिए कमेटी की जरूरत होती है। जो इस आंदोलन को आगे तक लेकर जाएगी। वहीं पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने मनीषा को न्याय दिलाने तक पक्का मोर्चा लगाने की भी बात कही। मनीषा के हत्यारों को पकड़े जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मनीषा मौत मामले में फिर से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने की वजह से भिवानी सहित दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मांगा गया है।