फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मोबाइल हटाओ–बचपन बचाओ मुहिम के तहत निकाली जागरूकता रैली

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह द्वारा चलाई जा रही मोबाइल हटाओ–बचपन बचाओ मुहिम के तहत शुक्रवार को लोहारू स्थित आदर्श प्ले स्कूल में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने और उनके बचपन को सुरक्षित रखने का संदेश दिया था। उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से विजय शेखावत उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश भोडूका, राजेश चहड़िया, सुभाष सैनी तथा राम सिंह कटारिया ने शिरकत की। रैली का शुभारंभ आदर्श प्ले स्कूल परिसर से किया गया। इसके बाद रैली मेन बाजार, अनाज मंडी, सूरजगढ़ रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी तथा भगत सिंह चौक से होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की टी-शर्ट्स पर भी मोबाइल का अधिक प्रयोग न करने संबंधी चित्र और स्लोगन तैयार करवाए गए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों ने “मोबाइल छोड़ो, बचपन जोड़ो”, “खेलो-कूदो, स्वस्थ रहो” जैसे नारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें