फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत आम लोगों को नशीली दवाओं, नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा के तहत पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह के निर्देशानुसार भिवानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम भिवानी जयभगवान व निरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में विद्यार्थियों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया। टीम ने नशा के दुष्परिणाम बताए और विद्यार्थियों को इससे दूर रहने की सलाह दी और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखें, उन्हें शिक्षा, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें