फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी सीआईए प्रथम ने सात लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थ के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 04:18 PM IST

सीआईए प्रथम भिवानी ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लाखों कीमत के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 672 ग्राम अफीम तथा 307 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीसीपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ रखने, बेचने व तस्करी करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए प्रथम भिवानी ने 27 जनवरी को सीआईए प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान बापोड़ा क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति प्रेम नगर रोड बापोड़ा पर एक बैग लेकर खड़ा है, जिसके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देकर बापोड़ा निवासी आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख कीमत की 672 ग्राम अफीम तथा करीब 6.15 लाख कीमत की 307 ग्राम हेरोइन बरामद की है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड हासिल किया है। दिल्ली से अफीम और पंजाब से लाई गई थी हेरोइन प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में पीजी का कार्य करता था। कार्य बंद करने के बाद उसने अपने पैसे मादक पदार्थ तस्करी में लगा दिए। आरोपी ने बताया कि अफीम वह मुखर्जी नगर, दिल्ली से लेकर आया था तथा हेरोइन पंजाब से लाई गई थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई, बिक्री तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें