भिवानी शहर के आदर्श महिला महाविद्यालय में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 22 कंपनियों ने बेटियों को रोजगार के लिए साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया। इस रोजगार मेले में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से जुड़े हुए विभिन्न कॉलेजों की 600 बेटियों ने हिस्सा लिया। यह मेला अपने आप में अनोखा इसीलिए भी रहा कि इस मेले में बेटियों को निजी क्षेत्र में नौकरियां देने का अवसर प्रदान किया गया। साक्षात्कार से दो दिन पहले जिन बेटियों ने पंजीकरण कराया था, उन्हें बकायदा साक्षात्कार व स्किल संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि बेटियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।