विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेते स्कूल के विद्यार्थी।
तोशाम। बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक धर्मबीर पिलानिया ने किया।
निर्णायक मंडल ने आठवीं कक्षा की छात्रा वंशिका व अनु की ओर से बनाया गया अम्लीय वर्षा का मॉडल प्रथम, नौवीं कक्षा का छात्र नैतिक व नितिन की ओर से बनाया गया जल प्रदूषण का मॉडल दूसरा तथा दसवीं कक्षा के छात्र चिराग व आकाश का हाइड्रोलिक सिस्टम तीसरे स्थान पर रहा। प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
धर्मबीर सिंह पिलानिया ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अम्लीय वर्षा, जल प्रदूषण, हाइड्रोलिक सिस्टम व चन्द्रयान-3 सहित अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्राचार्य सुभाष बोहरिया, प्रदीप जांगड़ा, मैनपाल कालीरावणा, निर्मला पिलानियां, उमेद सिंह, सरिता, मंजू, कविता, सुमन मौजूद रहे।