फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से तीन लोगों की मौत

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Sat, 01 Jan 2022 04:21 PM IST

हरियाणा के भिवानी में खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से एक बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। हरियाणा पुलिस के अनुसार, अब तक सात लोगों के घायल मिलने की सूचना मिली है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। राहत बचाव कार्य भी लगातार जारी है। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे को लेकर के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में हुए हादसे से वे दुखी हैं। वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं, बता दे कि प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें