फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सर्दी के मौसम में लीक हो रही मुख्य पेयजल लाइन, अब वैश्य कॉलेज के पास प्रेशर से फटा पाइप

Tue, 24 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सर्दी के मौसम में जर्जरहाल पाइप लाइन पानी के प्रेशर से फट रही हैं। एक सप्ताह के अंदर शहर में करीब आठ से दस जगह पानी की मुख्य लाइन फट चुकी हैं, जिसकी वजह से शुद्ध पानी भी व्यर्थ में ही सड़कों पर बह रहा है, जबकि टेल के घरों तक पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय के समीप मुख्य लाइन लीक हो गई है। इसकी वजह से आसपास की 10 से ज्यादा कॉलोनियों में आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर के अंदर पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का मसौदा भी मुख्यालय भेज चुका है।
इसके तहत 98 किलोमीटर दायरे में नई पेयजल तो करीब 22 किलोमीटर दायरे में नई सीवर लाइन डाली जानी है। भिवानी शहर में 82 करोड़ से सीवर और 233 करोड़ के बजट से नई पेयजल लाइन डालने का खाका तैयार हुआ है। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या बनी है। सर्दी के मौसम में पाइप कई जगह से फट रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण भी लीकेज बढ़ी है और पेयजल आपूर्ति भी इससे प्रभावित हो रही है। हालांकि सर्दी के मौसम में पाइप लाइन फटने की वजह ठंडे पाइपों के अंदर गर्म पानी के प्रेशर से बनने वाली गैस को माना जा रहा है। लेकिन इस तरह की दिक्कत से एक तो शुद्ध पानी व्यर्थ में ही सड़कों पर बह रहा है दूसरा लोगों के घरों तक भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर उन्हें जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है।
पानी की लाइनों की लीकेज से टूट रहीं नई सड़कें
सर्दी के मौसम में पानी की लीकेज के कारण शहर के अंदर बनाई गई नई सड़कें भी टूट रही हैं। जिन हिस्सों में पानी की लाइन लीक हो रही है वहां निरंतर पानी बहता रहता है। वाहनों की आवाजाही की वजह से सड़क भी खराब हो रही है। शहर के रोहतक गेट क्षेत्र, वैश्य कॉलेज के पास तो पानी की लीकेज की वजह से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यही हाल शहर के अन्य हिस्सों में भी बना है। जहां पानी की लीकेज के कारण नई सड़कें ही खस्ताहाल हो रही हैं।
सर्दी के मौसम में पानी की लाइनें लीक होना आम बात है। वैश्य कॉलेज के पास लीकेज को ठीक कराने के लिए सड़क तोड़ने की अनुमति के लिए पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद ही इस लीकेज को ठीक कराया जाएगा। सर्दी के मौसम में काफी जगह लाइनों में लीकेज की शिकायतें आ रही हैं, जिनका समाधान कराया जा रहा है।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।

जिला कलक्टर ने पीसांगन में की रात्रि चौपाल- फोटो : credit

जिला कलक्टर ने पीसांगन में की रात्रि चौपाल- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें