भिवानी। मिशन बुनियाद के तहत जिले में परीक्षा का आयोजन खंड स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए 3514 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 तक आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए भिवानी सहित सभी खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग प्रत्येक वर्ष मिशन बुनियाद के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत छात्रों को विभिन्न तरह सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें चयनित होने वाले बच्चों का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाती है और इनकी कक्षाएं कुरुक्षेत्र में लगाई जाती हैं। मिशन बुनियाद योजना का लाभ नौवीं से 12वीं कक्षा तक मिलता है। इसके तहत छात्रों को एनडीए, एनटीएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
मिशन बुनियाद के लिए खंड स्तर पर 24 दिसंबर को पहले स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका विभाग द्वारा 20 जनवरी को परिणाम जारी किया जाएगा। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर दूसरे लेवल की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित होगी। जिसका 7 फरवरी को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर मिशन बुनियाद परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तर पर 11 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिसका परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा।
एडमिट कार्ड पर फोटो सत्यापन होगा अनिवार्य
परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड प्रति, दो पैन और पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखने होंगे। विद्यार्थियों को अपने साथ पानी की बोतल रखने की छूट होगी। विद्यार्थी को एडमिट कार्ड पर फोटो लगाना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी के एडमिट कार्ड पर फोटाे नहीं है तो वह विद्यार्थी एडमिट कार्ड पर अपना फोटो लगाकर अपने विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित करवा लें। विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में परीक्षा देने जाना होगा।
-
वर्सन :::
मंगलवार को मिशन बुनियाद के पहले लेवल की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर आज 3514 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 तक आयोजित करवाई जाएगी।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।