फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बच्ची गायब करने के आरोप से आहत युवक ने जान दी

Sat, 11 Jan 2025 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के उत्तम नगर कॉलोनी में बच्ची गायब करने के आरोप से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक युवक की मां ने पांच लोगों पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज कर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। इस पर शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी महिला सुमित्रा ने बताया कि शादी के बाद से ही वह अपने पति से अलग बेटे के साथ रहती थी। उसका बेटा कपिल (24) का उसने खुद पालन पोषण किया था। फिलहाल हिसार में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले उसका बेटा कपिल उसके पीहर जमालपुर में गया था। 20 दिसंबर को सदीक की दो साल की बेटी गायब हो गई। इसके गायब होने में उसके बेटे का झूठा नाम लिया गया। इस पर बवानीखेड़ा में केस भी दर्ज करा दिया। इससे बेटे को बेवजह बदनाम किया गया।
इसके बाद, 26 दिसंबर को जमालपुर के जयबीर के घर चोरी हो गई। इस मामले में भी उसके बेटे पर चोरी का इल्जाम लगाया गया। उसके बेटे पर दो झूठे केस दर्ज कराकर उसके बदनाम और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस संबंध में उसने भी बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दी थी और षड्यंत्र के तहत उसके बेटे को फंसाए जाने का आरोप लगाया था। आरोपी उसके बेटे को घर आकर भी तंग करने लगे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने आठ जनवरी की रात को घर के अंदर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुमित्रा की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने जमालपुर निवासी रसीद, मुस्ताक, बाला, सोनू व रवींद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें