गांव बीरन में सुबह के समय छाई धुंध से लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
भिवानी। जिले में दो दिन तेज धूप निकलने के बाद शुक्रवार सुबह कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम बदलने की वजह से लोग परेशान रहे। इससे लोग दिनभर ठंड में ठिठुरते रहे। सुबह से शीतलहर जारी रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन जिले में बारिश की चेतावनी जारी की है। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।