फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के लिए दोबारा खोला पोर्टल

Wed, 25 Dec 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 में संचालित करवाई गई परीक्षाओं के दौरान नकल उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापक अध्यापिकाएं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अध्यापकों को सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के आवेदन के लिए बोर्ड द्वारा एक और अवसर देते हुए लिंक को दोबारा 27 दिसंबर से खोला जा रहा है। इच्छुक वेब एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रत्येक वर्ष नकल उन्मूलन अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले जिलास्तर पर 1 अध्यापिका एवं 1 अध्यापक को क्रमश: सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2022-2023 की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, डीएलएड की परीक्षाओं के लिए सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के लिए जिलास्तर पर 1 अध्यापक एवं 1 अध्यापिका का निर्धारित मानदंड के अनुसार चयन किया जाना है।
नकल उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संबंधित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं 27 जनवरी तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध वेब एप्लीकेशन लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा वेब एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से पहले ही आवेदन किया हुआ है उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित तिथि उपरांत किसी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें