भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए डीएलएड संस्थाओं की अस्थायी संबद्धता के लिए आवेदन पत्र एवं शुल्क प्राप्ति के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। संबंधित संस्थाएं बिना विलंब शुल्क 26 दिसंबर से 9 जनवरी तक और विलंब शुल्क 5000 रुपये सहित 10 से 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष की भांति अस्थायी संबद्धता निरंतरता शुल्क 50 हजार रुपये निर्धारित है, जो आईसीआईसीआई बैंक द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से भरा जाना है। सभी संबंधित डीएलएड संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आवेदन-पत्र एवं शुल्क ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। संस्थाओं द्वारा संबद्धता फॉर्म के अनुसार दस्तावेज अपलोड करने अति आवश्यक हैं। राजकीय संस्थाओं द्वारा शुल्क नहीं जमा करवाया जाना है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन संबद्धता शुल्क व आवेदन-पत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300 या 01664-244171 से 176 पर Ext 111 एवं ई-मेल asaffibseh.org.in पर संपर्क किया जा सकता है।