फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी हादसा: हरियाणा के भिवानी में पहाड़ दरकने के बाद जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 02 Jan 2022 04:18 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह पहाड़ दरकने से हुए हादसे के बाद दूसरे दिन रविवार को भी बचाव अभियान जारी है। NDRF के डिप्टी डायरेक्टर बीआर मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात धुंध बढ़ जाने के कारण डाडम में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। सुबह भी यहां पर घनी धुंध छाई हुई रही। सिर्फ 5 फीट तक विजिबिलिटी है। एक बहुत बड़ा पत्थर रेस्क्यू में बाधा पैदा कर रहा है। टीम उस पत्थर में बड़ा छेद कर ब्लास्टिंग की तैयारी में लगी है। इस काम तक देर शाम तक का समय लग सकता है। रात को एक और बॉडी निकाली गई, उसे प्रशासन को हैंडओवर कर दिया। एक और ड्राइवर के यहां दबे होने की कन्फर्म रिपोर्ट है। NDRF की 42 सदस्यीय टीम रेस्क्यू में लगी है।




 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें