फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: एसडी कॉलेज में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 04:22 PM IST

मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। शनिवार को एसडी कॉलेज में आयोजित 16 वें राज्य स्तरीय मतदाता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने यह जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुरुआत की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली को झंडी दिखाई और मतदाता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड 8 लाख 829 नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है, इससे प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चुनावों में सभी 20,629 केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के चलते प्रदेश में कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से वोट बनवाने की अपील की। समारोह में नन्हीं अदिति अग्रवाल की प्रस्तुति और कलाधारा ग्रुप के नुक्कड़ नाटक ने मतदान का महत्व समझाया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें