अंबाला सिटी के मटेहड़ी शेखां गांव में व्यापारी गगन नरूला पर तलवारों से हमला कर लैपटॉप व ढाई लाख लूट मामले में एक सप्ताह बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके विरोध में शुक्रवार को इलाके के दर्जनों दुकानदार धरने पर बैठ गए है। पहले तो एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गांव के मुख्य चौक पर ही जाम लगाने का प्रयास किया गया। उसी समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया।