फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टिपर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, एक रेफर

हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर थाना क्षेत्र स्थित मुकंदपुर गांव के निकट एक तेज रफ्तार टिपर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा शाम करीब पौने सात बजे हुआ। इसमें सादकपुर गांव के 25 वर्षीय मैंगा राम और 23 वर्षीय विशाल की मौत हो गई। जबकि गांव का ही एक व्यक्ति 23 वर्षीय रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया।रजनीश को नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जाता है कि तीनों युवक अविवाहित थे और मजदूरी करते थे। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस के मौके पर न आने पर हंगामा किया और जाम लगा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें