फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिफ्ट बदलते समय ईआरवी इंचार्ज की रिवाल्वर से चली गोली, साथी ईएचसी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात स्टाफ के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह की शिफ्ट बदलने के दौरान सरकारी रिवाल्वर को चेक करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सामने खड़े ईएचसी जसबीर को जा लगी। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब सैनी माजरा टोल के पास ईआरवी कर्मियों की शिफ्ट बदली जा रही थी। नाइट ड्यूटी खत्म होने पर ईएचसी जसबीर ने नियमानुसार अपनी सरकारी रिवाल्वर सुबह की शिफ्ट के दूसरे इंचार्ज को सौंपी। दूसरा इंचार्ज जैसे ही हथियार को लेकर उसकी जांच करने लगा तो अचानक दुर्घटनावश फायर हो गया। रिवाल्वर से निकली गोली सीधे सामने खड़े ईएचसी जसबीर की तरफ गई। गोली उनके हाथ के अंगूठे और उंगली को चीरती हुई सीधे जांघ से छूकर गई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घायल जसबीर को तुरंत ईआरवी की मदद से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें