कैंट के प्रीत नगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बंद मकान से दो सगी बहनों के गले-सड़े शव मिले हैं। बदबू फैलने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया है। इस मकान में रहने वाली दोनों बहनें करीब 15 दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थी। मृतका अंजना कश्यप 40 तो मानु कश्यप 45 साल की थी व माता पिता के देहांत के बाद दोनों घर में रहती थी। मानु मानसिक रूप से परेशान थी तो अंजना उसकी देख रेख करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनका किसी से कोई ज्यादा मिलना-जुलना नहीं था और वह घर से बाहर भी बेहद कम निकलती थीं।