राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27-28 फरवरी को हरियाणा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अंबाला और कुरुक्षेत्र में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी संघ के हरियाणा प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अंबाला में पहला कार्यक्रम 27 फरवरी को होगा। अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। यहां एकत्रीकरण में वे करीब 1000 तरुण स्वयंसेवकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक शक्तिप्रदर्शन भी करेंगे। इसके लिए अंबाला कैंट और सिटी की शाखाओं से स्वयंसेवकों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में सिर्फ निमंत्रित स्वयंसेवकों को ही जाने की अनुमति रहेगी। इस दौरान सह जिला संघचालक ओंकार सिंह उपस्थित रहे।