महेश नगर के बब्याल रोड पर सीवरेज की पाइप लाइन बिछने के बाद लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को टूटा-फूटा ही छोड़ दिया गया है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बुधवार को बारिश आई तो कीचड़ हो गया जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सड़क खराब होने के कारण दुकानदार और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग इस रोड पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चार साल पहले इस रोड पर सीवरेज के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद काफी समय तक इसे खुला छोड़ दिया गया।