फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने बाजारों में जीएसटी बदलाव को लेकर व्यापारियों से की बातचीत

हरि मंदिर धर्मशाला में भाजपा की ओर से जीएसटी बदलाव पर व्यापारियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने बाजारों में जाकर व्यापारियों से बातचीत भी की। इस अवसर पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों में नई रेट सूची भी लगाई थी। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी रिफॉर्म 2.0 न केवल कर प्रणाली को सरल बनाएगा, बल्कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में आए बदलाव से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। यह सुधार उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ व्यापारियों के कारोबार में भी इजाफा करेगा। सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से अंबाला जैसे औद्योगिक और व्यापारिक शहर में नए आयाम खुलेंगे। व्यापार बढ़ेगा, स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी और छोटे कारीगरों से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी को फायदा होगा। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कहा कि जिस प्रकार शहर के व्यापारी प्रधानमंत्री की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग दे रहे हैं, वह सराहनीय है। कार्यक्रम का आयोजन सोनू सेठी ने किया। कार्यक्रम में मेयर सैलजा संदीप सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढ़ींगरा, जिला कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बीनू गर्ग व गुरप्रीत कौर मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें