फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां संपन्न, भक्तों ने सजाए पंडाल

श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां संपन्न हो गई हैं। भक्तों ने गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए पंडाल सजा लिए हैं। विधि-विधान और मंगल कामना के साथ आज पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा की मूर्ति को पंडाल तक ले जाया जाएगा। पंडालों की साज-सज्जा को लेकर मंगलवार को भी काम चला। छावनी के अलग-अलग हिस्सों में छोटे व बड़े पंडाल सजाए गए हैं ताकि भक्त बप्पा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। वहीं, बाजारों में भी दुकानें सज गई हैं ताकि भक्त मनपसंद गणपति बप्पा की मूर्ति व पूजा आदि का सामान खरीद सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें