फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: राहुल हत्या मामला, पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल

बब्याल में 11 सितंबर को हुए राहुल हत्याकांड मामले में महेश नगर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बब्याल निवासी लखन व विशाल की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। जबकि बब्याल निवासी शीशपाल उर्फ शैली उर्फ साहिल, विक्की उर्फ सत्तू को शनिवार कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। निशानदेही करवाने के बाद दोनों आरोपियों को लखन व विशाल के साथ ही जेल भेज दिया। इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक आरोपियों से चाकू व वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी शिवम ने ही राहुल को पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा करते हुए चाकू मारा था। पुलिस शिवम की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। साथ ही साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। लेकिन फोन बंद होने के कारण कोई सुराग नहीं लग रहा। 11 सितंबर को राहुल व उसके दोस्त विशाल पर आरोपियों ने चाकुओं से हमला किया था। राहुल की मौत हो गई थी और विशाल घायल हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें