फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनएचएम की केंद्रीय टीम पहुंची अंबाला, नागरिक अस्पताल की सुविधाएं टटोली, स्टाफ की अटकी रही सांसें

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 09:16 PM IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की केंद्रीय टीम ने गुरुवार शाम को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। एनएचएम (भारत सरकार) की एडिशनल सेक्रेटरी एंड मिशन डायरेक्टर आईएएस आराधना पटनायक व डॉ. नेहा शामिल रही। सबसे पहले टीम ने सीएमओ डॉ. राकेश सहल सहित अन्य डॉक्टरों व स्टाफ से मीटिंग कर अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। उसके उपरांत अटल कैंसर केयर केंद्र की बिल्डिंग में जाकर कैंसर मरीजों के वार्ड सहित उन्हें कीमो दी जाने वाली आधुनिक मशीनों व वेंटीलेटर रूम का भी जायजा लिया। साथ ही उन्हें ओर बेहतर काम करने के लिए बोला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें