फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित की जा रही वोट चोर गद्दी छोड़ रैली पर कड़ा प्रहार करते हुए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लंबे समय से पहले से स्यापा कर रही थी और आज यह वोट चोर गद्दी छोड़ की 13वीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से देश में जहां-जहां चुनाव हुए हैं, कांग्रेस पार्टी हारती आ रही है। कांग्रेस अपनी हार को लेकर कभी ईवीएम पर सवाल उठाती है और अब वोट चोरी की बात कर रही है, जबकि कांग्रेस वाले जनता के सामने यह आज तक स्पष्ट नहीं कर सके कि वोट चोरी कैसे हुई। जिन मतदाता सूचियां पर हम चुनाव लड़कर जीते हैं, वही, मतदाता सूचियां कांग्रेस के उम्मीदवारों के पास भी थीं और अगर यह मतदाता सूचियां गलत थीं तो जहां-जहां से कांग्रेस के विधायक जीते हैं, पहले उनका इस्तीफा लेते, फिर दिल्ली में जाकर रैली करते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें