फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा 50 सीटें जीतना बड़ी बात: अनिल विज

भारतीय जनता पार्टी की लहर सारी सीमाओं को तोड़कर पूरे देश में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है और तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव के नतीजे यही बताते हैं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए बताया, केरल में तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में 50 सीटें भाजपा द्वारा जीतना बहुत बड़ी बात है। तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीता है और वहां पर कई दशकों से सत्तासीन एलडीएफ को पराजित किया है। उल्लेखनीय है कि शशि थरूर ने लिखा है कि मैं तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्वीकार करना चाहता हूं। शहर नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं। यह एक मजबूत प्रदर्शन है, जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दिखाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें