फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अधिकारियों पर भड़के मंत्री अनिल विज, अव्यवस्थाओं को लेकर लगाई क्लास

कैंट के नागरिक अस्पताल में अपने पैर के अंगूठे का एक्स-रे और सीटी स्कैन करवाने पहुंचे हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पूजा पेंटल सहित प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी। मंत्री ने कहा मैंने इस अस्पताल के लिए जी-जान लगाई, लेकिन आपने इसे बर्बाद कर दिया। अंबाला में 500 केवी की एक्स-रे मशीन मैंने लगवाई थी, लेकिन वह भी बंद पड़ी हैं। एक्स-रे की रील नहीं है, एसी नहीं चल रहे, और मरम्मत का कोई इंतजाम नहीं किया गया। यह क्या तरीका है?" उन्होंने आगे कहा मैं सभी खामियों की जांच करवाऊंगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें