फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सिटी के मंडोर में जिंदल पेट्रो के गोदाम में लगी भीषण आग

Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 11:23 AM IST

अंबाला सिटी के मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सोमवार को 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। हादसे के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि जिंदल पेट्रो के इस गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद, ऑयल या केमिकल से जुड़े सामान का स्टॉक था। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और उसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश इतनी ज्यादा है कि दमकल कर्मियों को गोदाम के नजदीक जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एहतियात के तौर पर गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों को दूर कर दिया गया है। गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। आग लगने का मुख्य कारण अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्केट से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें