फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, दिनभर हुई पूजा अर्चना

सुहाग की रक्षा के लिए सोमवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने रामबाग रोड पर लगे वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पति की लंबी आयु की कामना की। सोमवार को सुहागन महिलाओं ने सुबह स्नान कर सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा की, उन्होंने पेड़ की जड़ो में जल चढ़ाया। दीपक जलाया और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद पंखे से बरगद के पेड़ की हवा करते हुए और सावित्री मां से आशिर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्हाेंने वट वृक्ष के चारों ओर कच्चे धागे की मोली को सात बार बांधते हुए पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की, इसके बाद मां सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और घर जाकर उसी पंखें से अपने पति को हवा की। फिर प्रसाद में चढ़ाए फल ग्रहण करने के बाद शाम में मीठा भोजन किया। सावन विहार निवासी पूजा ने बताया कि वह दो साल से पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रख रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें