विश्व योग दिवस को लेकर वीरवार को अंबाला सिटी में योग मैराथन करवाई गई। जिसमें पुलिस कर्मचारियों से लेकर स्कूली बच्चों साहित 1200 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम दर्शन कुमार ने मैराथन को झंडी दिखाई। यह मैराथन हर्बल पार्क से शुरू होकर पुलिस लाइन चौक तक पहुंची और वापस हर्बल पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशिकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विश्व योग दिवस के तहत फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। इसके बाद शनिवार को सेक्टर 10 के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा। इस वर्ष आयुष विभाग को तीन लाख लोगों को योगाभ्यास करवाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं मुख्य कार्यक्रम में 10000 लोग शामिल होंगे।