फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: गैस एजेंसी के स्टोर कीपर ने लगाया फंदा, दी जान

मोहित गैस एजेंसी के स्टोर कीपर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सतनाम सिंह के रूप में हुई है। मृतक सतनाम ने मनमोहन नगर स्थित एजेंसी के गोदाम में गुरुवार सुबह 11 बजे एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया था। गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा तो चीख पुकार मच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ही सतनाम को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल लाने पर सतनाम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाम चार बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें