सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी ने सताया। जिससे लोगों को पसीने छुटे रहे। शाम करीब 5 बजे जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी से निजात मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार-सोमवार रात में 7.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शाम बजे छावनी में हल्की बारिश हुई।