फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दूसरे दिन भी सड़कों पर निकले हिंदू संगठन, मार्च निकालकर किया विराेध

पहलगाम की घटन को लेकर लोगों का आक्रोश वीरवार को भी दिखाई दिया। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और सनातन टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से शहर के कालका चौक से मार्च निकाला। इस दौरान युवा हाथों में हथियार लिए दिखाई दिए। गाड़ियों पर बैठे युवा पाकिस्तान मुर्दबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं, शहर से निकले इस मार्च को संभालने के लिए पुलिस को भारी इंतजाम करने पड़े। मार्च कालका चौक से शुरू होकर खतौली गांव तक जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले शहर के बलदेव नगर में आक्रोशित लोगों ने बिरयानी की दुकानों को निशाना बनाया था और तोड़फोड़ की थी। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें