फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बंद मकान में चोरी, नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 04:21 PM IST

गांव शहजादपुर माजरा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार सहित धार्मिक स्थल ब्यास गए हुए थे। चोरों ने मकान का ताला और सुरक्षा जाल उखाड़कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गांव शहजादपुर माजरा के निवासी डॉ. विवेक बराड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 30 मई की रात को ताला बंद कर धार्मिक स्थल ब्यास गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर और लोहे का जाल उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी में रखे शादी व अन्य आयोजनों के लिए संजोकर रखे गए सोने के आभूषण, जिनका वजन लगभग 40 तोला था, और करीब 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोरों ने लॉकर में रखी 11 लाख रुपये की भारी नकदी भी समेट ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें