फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर से गैस चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 116 सिलेंडर किए जब्त

कैंट के पटेल नगर के निकट पुलिस ने एक रिहायशी मकान में घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर से गैस चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश दी तो मशीनों के सहारे एक सिलेंडर से दूसरे में गैस की सप्लाई की जा रही थी। मौके पर एक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। मौके पर पुलिस ने 103 सिलेंडर को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन है। शातिर व्यक्ति तीन मशीनों के जरिये सिलेंडरों से अलटा- पलटी कर रहा था। भरे हुए सिलेंडर से दो से तीन किलो गैस निकालने के बाद उसमें भारी भर रहा था। ताकि उपभोक्ता को तोलने पर भी चोरी का पता न चल सके। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र ने बताया कि सिलेंडर को जब्त कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें