फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में कोहरे ने धीमी की बसों की रफ्तार, तीन घंटे तक लेट हो रही बसें

नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jan 2026 11:34 AM IST

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। अंबाला छावनी बस अड्डे पर इन दिनों यात्रियों की बेबसी देखी जा सकती है। कोहरे के चलते रोडवेज सहित अन्य डिपो की लंबे मार्ग की बसें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। हालात यह है कि यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जो सुबह जल्दी बस पकड़ने के लिए रात में ही बस अड्डे पहुंच जाते हैं और रातभर बसों की इंतजार करते हैं। कोहरे के कारण बसें कब आएंगी इसका यात्रियों को पता ही नहीं चल रहा। वहीं, कोहरे में दृश्यता कम होने से चालक बसों को धीमी गति से चला रहे हैं। जिससे चंडीगढ़ से हिसार, सिरसा, नारनौल, भिवानी और जयपुर, दिल्ली से जयपुर, पटियाला अमृतसर, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाने वाली लंबे मार्ग की बसें देरी से पहुंच रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें