फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला रेंज के 85 जवानों ने दिखाई ड्रिल, मेरिट से बनेंगे हेड कांस्टेबल

अंबाला रेंज के 85 जवानों ने हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति पाने के लिए सोमवार सिटी के पुलिस लाइन मैदान में परीक्षा दी। जवानों ने शारीरिक व तकनीकी दक्षता परीक्षा में खूब पसीना बहाया। अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के यह जवान पहले ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट पास कर चुके हैं। मैदान में उतरे इन जवानों के अनुशासन, ड्रिल व हथियारों को चलाने के कौशल यानी वेपन हैंडलिंग की बारीकी से जांच की गई। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत, एएसपी पानीपत हर्षित गोयल शामिल रहे। उनके अलावा डीएसपी यमुनानगर रजत गुलिया, डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार भी मैदान में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें