फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में ऑटो में बैठने से मना करने पर विवाद; युवक से छीनाझपटी का प्रयास, धक्का देकर दूसरी गाड़ी के आगे फेंका

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार रात 1 बजे एक ऑटो चालक ने बिहार से ट्रेन में आए एक प्रवासी मजदूर से छीनाझपटी का प्रयास किया। घायल बिहार निवासी रोहित ने बताया कि वो बिहार से अपने दोस्त के साथ बिहार से ट्रेन में सवार होकर आया था। स्टेशन के बाहर आने पर चंडीगढ़ 6 फेस में जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ऑटो चालक आया। पहले तो ऑटो में सवार होने के लिए बोलता रहा। जब उसे बोला कि बस में जाना है तो उसने पहले छीनाझपटी का प्रयास किया। जब दूर किया तो चालक ने अचानक धक्का देकर एक चलते हुए ऑटो के आगे धक्का देकर भाग गया। टक्कर लगने पर टांग में फ़्रेक्टर आ गया। फिलहाल रोहित नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें