फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अब रामलीला पार्टी, वर्दी बदल-बदलकर आते हैं लोग-विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की तुलना रामलीला पार्टी से की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब न तो लोग बचे हैं और न ही मुद्दे, इसलिए वे वेश बदलकर गुमराह कर रहे हैं। वहीं किसान नेताओं और राहुल गांधी की मुलाकात पर विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जैसे रामलीला में एक ही कलाकार कभी रावण की सेना में होता है तो कभी राम की, वैसे ही कांग्रेसी कभी मजदूर, कभी किसान तो कभी व्यापारी की वर्दी पहनकर आ जाते हैं। विज ने तंज कसा कि कांग्रेस के पास असली जनसमर्थन खत्म हो चुका है, इसलिए उनके कार्यकर्ता ही अलग-अलग रूपों में प्रदर्शन करते हैं। मंत्री विज ने कहा कि 114 नए राफेल जेट्स की खरीद भारत की सैन्य शक्ति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर उत्पादों का निर्यात भी कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें