हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल का रिकॉर्ड खंगाला और रिकॉर्ड में कुछ कमियां पाई गई। इसके साथ ही बसों की चेकिंग भी की गई। चेकिंग में एक बस में जीपीएस न होने के कारण टीम ने बस को सीज कर दिया और बस का पुलिस लाइन में ले जाया गया। आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने बताया कि स्कूल बसों में सीसीटीवी, जीपीएस और फायर सेफ्टी उपकरण को चला कर देखा गया। उन्होंने बताया कि कुछ बसों में चेकिंग के दौरान कमियां पाई जा रही है और उनको दुरुस्त करवाने को लेकर संबंधित विभागों निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, आरटीए सचिव सुशील कुमार, बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन रंजीता मौजूद रही।