फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: एडीजीपी सुसाइड मामले में बसपा का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:29 PM IST

एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार के आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसका नेतृत्व हरियाणा प्रदेश के राज्य कोऑर्डिनेटर विशाल गुर्जर ने किया। बहुजन समाज पार्टी के राज्य को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की ओर से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि एडीजीपी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में डीजीपी हरियाणा एवं एसपी रोहतक एवं नामजद अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। यह केस अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और बीएमएस की धारा-112 के तहत चलाया जाए। इस मामले की निगरानी उच्चतम न्यायालय या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से की जाए। हमले की उच्च स्तरीय जांच ओर दोषियों को संविधान विरोधी कृत्य के लिए दंडित किया जाए। जाति आधारित उत्पीड़न के मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें