फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: भाकियू चढ़ूनी की फसल खरीद शुरू करने की मांग, सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे किसान

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने उपायुक्त कार्यालय पर धान व बाजार की खरीद जल्द शुरू करने को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल की। जिसका नेतृत्व जिला प्रधान मलकीत सिंह ने किया। किसान गले में हार डालकर भूख हड़ताल पर बैठे। जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि वह सरकार को पत्र लिख चुके हैं और मुख्यमंत्री को भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक धान व बाजरा की खरीद शुरू नहीं की गई है। यह खरीद 15 सितंबर से शुरू होनी चाहिए थी, क्योंकि आजकल फसलों के नए-नए बीज आ गए हैं, जोकि जल्दी पककर तैयार हो जाते हैं। खरीद शुरू न होने के विरोध में प्रदेशभर में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। शाम को उपायुक्त को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें