अंबाला कैंट की बकरा मार्केट के पास शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने एक एक्टिवा सवार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान कैंट की चार नंबर मोहल्ले निवासी बॉबी के रूप में हुई। खून से लथपथ हालत में हमलावरों का विरोध करते देखकर राहगीरों ने बीच बचाव किया। पुलिस के आने पर हमला मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल का आरोप है कि हमलावर उससे एक्टिवा छीनने का प्रयास कर रहे थे। देने से मना करने पर चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने चेहरे व माथे को निशाना बनाकर कई वार किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।