दो खंभा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। रविवार देर रात को शातिर बदमाशों ने आते ही सबसे पहले पहचान छिपाने के लिए एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे किया। मशीन से छेड़छाड़ करने से पहले एलईडी स्क्रीन पर भी स्प्रे किया। मशीन तोड़ पाने पर बदमाश भाग निकले। सोमवार सुबह एटीएम मशीन के बिल्डिंग मालिक के आने पर मुख्य दरवाजे का हैंड टूटा मिलने पर लूट के प्रयास का पता चला। इलाका पुलिस व फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। इलाके के खंगाले जा रहे सीसीटीवी दुकान मालिक अनिल व रोहित गोयल ने बताया कि उनकी सेनेटरी की दुकान है। उसमें ही एक दुकान एसबीआई बैंक के एटीएम के लिए दी हुई है। सोमवार सुबह वह कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि एटीएम के गेट का हैंड टूटा पड़ा है। भीतर जाकर देखा तो एटीएम मशीन से छेड़छाड़ यानी तोड़ने का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी पर भी स्प्रे कर रखा था। डायल-112 की गाड़ी को मौके पर बुलाया। सिटी थाने की चौकी नंबर एक प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि एटीएम से कुछ ही दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक व महाराष्ट्र बैंक है। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।