फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं के दिमाग में पाकिस्तान की चिप- विज

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 07:30 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसी नेता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता खाते पीते तो भारत का हैं लेकिन इनके दिमाग में चिप पाकिस्तान की हैं। यह लोग हमेशा पाकिस्तान की बातें करते हैं, पाकिस्तान के अखबारों व पाकिस्तान के चैनलों पर जो कहते हैं वो ही यह बोलते हैं। विज बुधवार को पत्रकारों द्वारा कांग्रेस नेता के बयान कि पुंछ और पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर संघर्ष हुआ और विराम भी हुआ लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। पहलगाम में सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान कि टूरिज्म मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी नहीं है, के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा भी उन्हीं (मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला) की जिम्मेवारी है। उनकी सरकार है, वे मुख्यमंत्री है, वहां पर काम करने वालों की पहचान करना भी उनकी जिम्मेवारी है। कौन-कौन किस प्रकार की काम कर रहे हैं वह देखने की जिम्मेदारी भी उनकी है और हर सरकार का काम है कि वह अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें